IMG-20241217-WA0214

सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा रुड़की की कार्यकारिणी का गठन,नवनियुक्त संरक्षक सुभाष सैनी बोले-सफाई कर्मियों के साथ होने वाले अन्याय को लेकर आंदोलन को भी तैयार

रुड़की(संदीप तोमर)। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा रुड़की की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्व सम्मति से लोजमो संयोजक सुभाष सैनी को संगठन का संरक्षक घोषित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी जायेगी।
कश्यप धर्मशाला के सभागार में वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता व महासचिव संजीव वाल्मीकि के संचालन में आयोजित स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि/ संरक्षक सुभाष सैनी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वह संगठन के साथ है और सफाई कर्मियों के साथ होने वाले अन्याय को लेकर किसी प्रकार का आंदोलन करना पड़े वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि संगठन हमेशा कमर्चारियों और वाल्मीकि समाज हितों की लड़ाई लड़ता आया है और भविष्य में भी मजबूती से लड़ेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष सनाती बिरला ने कहा कि संगठन की मांग है कि ठेका प्रथा और स्वच्छता समिति को समाप्त किया जाए और कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों और समाज का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ डटकर लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होंने बताया कि
कार्यकारिणी में सहायक संरक्षक नानक गंभीर,कर्मचारी नेता धन प्रकाश शर्मा,अध्यक्ष सनाती बिरला,महासचिव संजीव वाल्मिकी,कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यपाल वैद्य,जिलाधयक्ष जगदीश प्रधान,सहसचिव विकास,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगेराम, उपाध्यक्ष सुरेश,महिला उपाध्यक्ष मीनू,भूषण,संगठन मंत्री राहुल, उप संगठन मंत्री कपिल, सलाहकार मंत्री कंवरपाल बिरला,नरेश फौजी,कार्यकारिणी सदस्य कमल,नितिन,प्रचार मंत्री पारस,उप प्रचार मंत्री दिनेश,सुमित, सोनू,वरिष्ठ मंत्री देशराज,राकेश,आशीष,रवि,वरिष्ठ मीडिया प्रभारी राहुल,गौरव, सह मीडिया प्रभारी रवि पप्पू, आकाश बिरला,संगठन सुरक्षा प्रभारी शंकर,बाबा,कोषाध्यक्ष सूरज बिरला,राजेश बिरला को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य संजय,
अनिल,शुभम,सतीश,राजू, अशोक,महेश,महिपाल,उषा देवी, राजू,सुमित,पिंटू,बबलू,सुशील, अभिमन्यु,विक्की,सुदेश,नरेश को शामिल किया गया है। इस मौके पर कर्मचारी नेता धन प्रकाश शर्मा व समाज सेवी नीरज अग्रवाल ने भी कर्मचारियों को अपने भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *