शत प्रतिशत रहा डीपीएस रुड़की का रिजल्ट,विद्यालय परिवार ने किया साबित-सच्ची और जमीनी मेहनत देती है सकारात्मक परिणाम

0
IMG_20250514_172335

रुड़की(संदीप तोमर)। हाल ही में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा बारहवीं व हाईस्कूल कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया,जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल रुड़की के विद्यार्थियों ने सर्वोत्तम प्रदर्शन कर परचम लहराया। विद्यालय का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तो हाईस्कूल में भी बच्चों ने सफलता के बड़े झंडे गाड़े। विद्यालय प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को उनके अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परीक्षाओं में धैर्य बनाकर लगन से आगे बढ़ते रहने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। विद्यालय निदेशक प्रदीप बत्रा,राम अग्रवाल,अर्जुन बत्रा,ध्रुव अग्रवाल,सिद्धार्थ बत्रा एवं कार्तिक अग्रवाल ने सभी परीक्षार्थियों व उनके परिवारजनों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। इंटर में तनिशा निर्वाल ने 94.6,जसकरण सिंह ने 94.4,यथार्थ उपाध्याय ने 92.2,अंश गेरा ने 92.2,सिमरजीत सिंह कोहली ने 92.2,अंशिका गुप्ता ने 92,प्रिंस सिंह ने 92,अवनी नायक 90.4, ईहान अहमद ने 90.4 व पार्थ भारद्वाज ने 89.8 फीसद अंक प्राप्त किए। छात्र-छात्राओं नेअच्छा रिजल्ट आने पर खुशी मनाई और एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार हाईस्कूल वैष्णवी प्रताप 99.2 प्रतिशत,रमन यादव 98.2,रश्मि वशिष्ठ 98,शिवांश सुयाल 98,प्रीति 98,अंतरिक्ष 97.8, कृष्णा 97.6,मनस्वी 97.6,श्रद्धा 97.2 एवं यश ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल,घर परिवार एवं शहर का नाम रोशन किया। इंटर व हाईस्कूल में अनेक अन्य छात्र छात्राओं ने भी बहुत अच्छे अंक प्राप्त किए,लेकिन उच्च कीर्तिमान स्थापित करने वाले उक्त छात्र छात्राओं के यहां फोटो प्रकाशित करने का उद्देश्य यह है कि अन्य बच्चे भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सके। जिनके थोड़े अंक कम रह गए हैं वह खुद को कमतर न समझें,बल्कि कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने की ठाने और नई उपलब्धियां प्राप्त करें। क्योंकि जीवन केवल इस परीक्षा तक सीमित नहीं,बल्कि जीवन का नाम ही परीक्षा है। खैर कुल मिलाकर डीपीएस रुड़की ने हर बार की तरह इस बार भी बेहतरीन रिजल्ट पाते हुए साबित कर दिया है कि अंततः सच्ची और जमीनी मेहनत के परिणाम सकारात्मक होते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *