अदालत ने किया रिहा तो रंगबाजी पर उतरा कथित विधायक प्रतिनिधि अनीश,तमाशा बना गुंडई दिखाने के आरोप में मुकदमा दर्ज,हरिद्वार पुलिस का दावा-अब गिरफ्तारी से बचने के लिए छुपता रहा फिर…

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

रुड़की(संदीप तोमर)। पुलिस प्रेस सूचना के मुताबिक 20 जून को पुलिस को सूचना मिली कि कान्हापुर का अनीश जमानत पर रिहा होने के बाद अपने 40 -50 समर्थकों के साथ काफी हुडदंग मचा रहा है और अपनी तवज्जो दिखने के लिए आने-जाने वाले लोगों से साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। यहां तक कि आरोपी अपनी गाड़ी पर विधायक प्रतिनिधि का बोर्ड लगाकर हूंटर बजाते हुए माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण उल्लंघन करने के जुर्म में जब अनीश उपरोक्त को उनके समर्थकों के साथ रैली निकाली। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आरोपी अनीश और उसके समर्धकों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में मु0अ0सं0 190/ 192/ 188 BNS पंजीकृत किया गया। अनीस तथा उसके समर्थकों तथा उनके वाहनों में लगे हूंटर के संबंध में आवश्यक कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार कथित विधायक प्रतिनिधि अनीश पुत्र यामीन निवासी ग्राम कान्हापुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार का अपराधिक इतिहास- इस प्रकार है
1- मु0अ0सं0 330/2015 धारा 225(b)/332/353/279/504/323 IPC PS ROORKE
2- मु0अ0सं0-382/2022 धारा 420/467/468/120B IPC PS ROORKEE
3- मु0अ0सं0286/2024 धारा 147/148/307/325/341/504/506 IPC PS ROORKE
उधर बताया गया है कि वह विधायक प्रतिनिधि की प्लेट भी गाड़ी पर गलत इस्तेमाल कर रहा था,क्योंकि वह जिस विधायक का खुद को प्रतिनिधि बताता था,उन्होंने उस समेत सभी प्रतिनिधियों को काफी समय पूर्व हटा दिया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *