Charak: Fair of Faith का ट्रेलर हुआ लॉन्च
मुंबई : २६/२/२०२६
आज मुंबई में सुदीप्तो सेन और स्टारकास्ट के उपस्थिति में Charak: Fair of Faith का ट्रेलर हुआ लॉन्च।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक गाँव में पारंपरिक चरक मेला होता है, जहाँ लोग अपनी मुरादें पूरी करने की उम्मीद से आते हैं। इस दौरान इस गांव में तांत्रिक क्रियाएँ भी होती हैं।कहानी में अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और रहस्यमयी घटनाओं के बीच जो भय और संघर्ष पैदा होता है, उसे रोमांचक तरीके से पेश किया गया है।कहा जाता है की कुछ साल पहले अन्धविश्वास के कारण यह पर एक ९ साल के स्कूल छात्र की बलि भी दी गयी थी , इसी के इर्दगिर्द कहानी घूमती हैं. ट्रेलर ने दर्शकों में रोचकता और उत्साह दोनों बढ़ा दिए हैं।
यह फिल्म सुदीप्तो सेन (जो द केरल स्टोरी के लिए भी जाने जाते हैं) के प्रोडक्शन में बनी है और इसका निर्देशन शीलादित्य मौलिक ने किया है। इसमें कई कलाकार हैं जैसे अंजली पाटिल, साहिदुर रहमान, सुब्रत दत्ता आदि।
यह फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाला हैं
