यदि संकल्प करले तो फिर दुनिया की कोई ताकत उन्हें नहीं रोक सकती. ये BFTAA की पहल है
महिला दिवस पर BFTAA द्वारा पद्मश्री डॉ. विमल जैन के हाथों पूनम कुमार को ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान 2026
बिहार फिल्म एण्ड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन
(रजि.) BFTAA द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
का आयोजन पटना, बिहार में किया गया
जिसके मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. विमल जैन ने श्रीमति पूनम कुमार
को ‘श्रेष्ठ महिला सम्मान 2026″ से सम्मानित किया। उन्हें मोमेंटो और सर्टिफिकेट से नवाजा गया. श्रीमति पूनम कुमार भेड़ – ऊन, घी, दूध, गोबर पर क्रांतिकारी नवाचार द्वारा प्लास्टिक मुक्त बागवानी
और रसायन मुक्त जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प हैं। इस अवसर पर हीरो राजन कुमार, नरेश कुमार, कल्पशवनी, बच्ची देवी, डिम्पल वर्मा, प्रमोद कुमार ‘निराला’, मधुसूदन आत्मीय, विनोद कुमार “बुंद” भी उपस्थित थे.
श्रीमति पूनम कुमार ऊनऔषधि टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक व प्रबंधक हैं. नरेश कुमार की पत्नि पूनम कुमार Sheepherds हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट की फाउंडर भी हैं. उनके विशिष्ट कार्य मे शामिल है भेड़-ऊन पर क्रांतिकारी नवाचार कर प्लास्टिक मुक्त जैविक बागवानी और रसायन मुक्त जैविक कृषि द्वारा दुनिया के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देना है। उन्हें कई अवार्ड्स मिले हैं. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर भागलपुर द्वारा “उत्कृष्ट किसान” से पुरस्कृत की गई है. कृषि-खाद्य प्रणालियों के परिवर्तन हेतु जमीनी स्तर पर नवाचार और नवप्रवर्तक के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा प्रशस्तिपत्र प्राप्त कर चुकी हैं.
बिहार फिल्म एण्ड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन
(रजि.) BFTAA के अध्यक्ष हीरो राजन कुमार खुद एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं. उन्होने महिलाओं के सम्मान को और आगे बढ़ाया है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर BFTAA ने न केवल महिलाओं का सम्मान किया बल्कि नया रास्ता दिखाया है. ये संदेश दिया है कि महिला यदि संकल्प करले तो फिर दुनिया की कोई ताकत उन्हें नहीं रोक सकती. ये BFTAA की पहल है
बिहार के मुंगेर निवासी हीरो राजन कुमार को ‘चार्ली चैपलिन-II’ के नाम से विश्व भर में जाना जाता है। चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में उनकी लाइव प्रस्तुति दर्शकों पर गहरा असर डालती है। वह एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं जो अभिनेता, कलाविद, कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और किसान भी हैं.
उन्होंने चार्ली चैपलिन के रूप में सबसे ज़्यादा लाइव शो करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और टेलीफिल्म्स में काम किया है, जैसे ‘नमस्ते बिहार’, ‘शहर मसीहा नहीं’, ‘लहरिया कट’ और हाल ही में ‘आखिर’।
