गुड आइडिया फिल्म्स ने राम गोपाल वर्मा के लिए रखा धमाकेदार बर्थडे बैश

0
Prradip Khairwar, Ram Gopal Varma, Shefali Singh Rajput 02

गुड आइडिया फिल्म्स ने खास अंदाज़ में मनाया राम गोपाल वर्मा का जन्मदिन, फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने किया बर्थडे विश

मुंबई, 9 अप्रैल 2026: अंधेरी वेस्ट स्थित काइनो कॉटेज में गुड आइडिया फिल्म्स ने मशहूर और मावेरिक फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के जन्मदिन के मौके पर एक खास स्टार-स्टडेड सेलिब्रेशन का आयोजन किया। इस खास शाम की मेजबानी गुड आइडिया फिल्म्स के फाउंडर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रदीप खैरवार और गुड आइडिया फिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर  शेफाली सिंह राजपूत ने की, जहां बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे लिजेंड्री फ़िल्ममेकर को बर्थडे विश करते नजर आए।

इस शानदार इवेंट  पर मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, भरत दाभोलकर, राजपाल यादव, सुनील शेट्टी, सौरभ शुक्ला, अप्सरा रानी, ताहा शाह बदुशा, ईशा कोप्पिकर और आर्य बब्बर जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स मधुर भंडारकर, निखिल द्विवेदी, मुश्ताक शेख  और अंशुल गर्ग मुकेश छाबड़ा के साथ प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा भी इस शाम का हिस्सा बने।

इस मौके पर राम गोपाल वर्मा ने अपने अंदाज़ में कहा, “मैं कभी जन्मदिन नहीं मनाता, लेकिन यह कुछ नया है। मुझे लगा कि कुछ अलग करना चाहिए। यह सिनेमा का नया दौर है और मुझे लगता है कि मैं भी इसके साथ पूरी तरह बदल चुका हूं।”

प्रदीप खैरवार (गुड आइडिया फिल्म्स के फाउंडर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर) और शेफाली सिंह राजपूत ( गुड आइडिया फिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रोड्यूसर) ने  कहा, “राम गोपाल वर्मा का जश्न मनाना सिर्फ उनका जन्मदिन मनाना नहीं है, बल्कि ऐसे फिल्ममेकर को सम्मान देना है जिन्होंने हमेशा परंपराओं को चुनौती दी और भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी। यह शाम उसी नए दौर की सोच और क्रिएटिव विजन को दर्शाती है, जिसमें हम विश्वास रखते हैं।”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *